{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
पलामू: पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार, दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार जिले के मनिका की ओर से एक सफेद रंग की Swift Dzire कार (JH-03-AQ-3253) में भारी मात्रा में गांजा लादकर डाल्टनगंज की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।
इसी क्रम में संदिग्ध कार को सुरक्षित तरीके से रोककर उसकी जांच की गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू (25 वर्ष) और शम्भू कुमार यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो कार की डिक्की और आगे की सीट के नीचे बाईं ओर छिपाकर रखा गया कुल 121 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, मेदिनीनगर, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सतबरवा थाना, सहायक अवर निरीक्षक सुजीत रजक सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।







