---Advertisement---

पलामू: पुलिस ने गोदाम चौक से हटाया अतिक्रमण

On: March 5, 2025 1:03 PM
---Advertisement---

पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र के सुआ कौड़िया गोदाम चौक के पास चाट चाउमिन दुकान, चाय दुकान , मिठाई दुकान लगाकार पथ पर अतिक्रमण किया गया था। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पथ पर अतिक्रमण होने की जानकारी सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को दी। इसके बाद सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ गोदाम चौक पहुंचकर अतिक्रमण किये गये तीन दुकानों को वहां हटवाया। उन्होंने कहा कि उक्त दुकान लगाने से पथ का अतिक्रमण होता था। लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। गोदाम चौक के पास मुड़ाव व दुकान होने के कारण कई चालक दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उक्त दुकान राम जानकारी मंदिर के सामने लगाया गया था। इस कारण श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने मंदिर जाने में कठिनाई होती थी। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी हालत में पथ का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि अगर वे रास्ते व सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किये हैं तो खुद से दुकान हटा लें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। थाना प्रभारी द्वारा दुकान हटाकर रास्ता को अतिक्रमणमुक्त करने पर सुआ कौड़िया के ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। साथ थाना प्रभाारी को बधाई दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now