

पलामू : पलामू पुलिस को भारी सफलता मिलने की खबर है पांकी थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में लेवी वसूलने पहुंचे जएजएएमपई उग्रवादियों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा। जिनके पास से दो देसी कट्टा लाल रंग से लिखा हुआ एक पर्चा, चार सदा पर्चा, दो मोटरसाइकिल तीन मोबाइल और ₹5000 नकदी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए उग्रवादियों में धर्मेंद्र कुमार भुइयां, सतन उरांव, जगन उरांव और राजू साहू शामिल हैं।
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि पांकी थाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य में लगे ठेकेदारों और आंगनबाड़ी निर्माण में लेवी की वसूली के लिए जेजेएमपी के दस्ते द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है। पुलिस को यह भी पता चला था कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर ध्रुव उर्फ राजू राम द्वारा संगठन के सदस्यों के माध्यम से पर्चा सटवाकर लेवी की मांग की जा रही है।
इस सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम में शामिल पांकी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बिहरा पहुंचे। जहां एक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो मोटरसाइकिल के साथ चार लोग खड़े मिले। पुलिस ने उन्हें बुलाया, तो चारों भागने लगे।पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ा.। पूछताछ में पता चला कि ध्रुव उर्फ राजू राम व उसकी पत्नी अनीता के कहने पर जेजेएमपी संगठन के नाम पर छोटे- बड़े ठेकेदार व राशन डीलर को धमका कर लेवी की मांग की जा रही है।वसूली गयी राशि ध्रुव के पास पहुंचा दी जाती है। उस राशि में उक्त लोगों को भी हिस्सा मिलता था।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




