---Advertisement---

पलामू: रामनवमी जुलूस देखने गई नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्त में

On: April 8, 2025 6:26 AM
---Advertisement---

पलामू: नाबालिग लड़की से रामनवमी जुलूस के दौरान दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई और इसके बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्राथमिकी में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि रविवार की शाम करीब 7.30 बजे श्रीरामनवमी जुलूस निकला हुआ था। वह भी जुलूस देखने के लिए गई हुई थी। जुलूस के दौरान वह शौच के लिए गई तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया। उसने काफी शोर मचाया, लेकिन डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई और मदद की गुहार को कोई नहीं सुन सका। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने मामले की जानकारी किसी को देने पर बुरे परिणाम की धमकी दी और फरार हो गया। वहां से पीड़िता अपने घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान करते हुए मेडिकल टेस्ट कराया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। जांच पड़ताल के क्रम में आरोपी भी नाबालिग निकला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आज यानी मंगलवार को उसे रिमांड होम भेजा जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें