

पलामू : मेदनीनगर औरंगाबाद रोड एनएच 98 पर बुधवार की रात एक कर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई इस घटना में दो लोगों की मौत की बात बताई जा रही है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि गिरिडीह के चार लोग कर पर सवार होकर मेदिनी नगर से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार चार युवकों की कार से भिड़ंत हो गई।
इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार गिरिडीह के तेलुडीह के रहने वाले शिवा शर्मा की बेटी प्रभा कुमारी शर्मा (15) और बाइक सवार छतरपुर के मंदेया के रहने वाले कलेंद्र उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में कर पर सवार मनीष कुमार शर्मा गणेश कुमार शर्मा शिवा शर्मा आदि गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




