---Advertisement---

पलामू: दांत निकलवाने के बाद महिला की मौत, डॉक्टर फरार; डेंटल क्लीनिक सील

On: March 17, 2026 10:54 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के हरिहरगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक निजी डेंटल क्लीनिक में दांत निकलवाने के बाद एक महिला की समौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका की पहचान औरंगाबाद जिले के कासिमपुर गांव निवासी मुकेश चंद्र भारती की 33 वर्षीय पत्नी विज्यांति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विज्यांति देवी अपने पति के साथ हरिहरगंज स्थित जनता डेंटल क्लीनिक में दांत निकलवाने पहुंची थीं।

परिजनों के अनुसार, क्लीनिक संचालक डॉ. असरफ अली द्वारा दांत निकालने के तुरंत बाद ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजन महिला को तुरंत हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान उचित सावधानी नहीं बरती गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

इधर, घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार डॉक्टर की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को दी खौफनाक मौत, खाने में मिला दिया जहर, शरीर को दांतों से काट खाया फिर प्राइवेट पार्ट पर..

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

पलामू में अवैध गैस गोदाम के अंदर तेज धमाका, सिलेंडर फटने से 4 लोग गंभीर घायल; जांच में जुटी पुलिस

पलामू: सांसद ने हरी झंडा दिखा आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस को किया रवाना

पलामू: प्रेमी की शादी दूसरी जगह हुई तय… प्रेमिका पहुंची थाना, फिर मंदिर में लिए सात फेरे

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार