गुमलाझारखंड

पालकोट: आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का बघिमा पंचायत भवन मे कार्यक्रम सम्पन्न

ख़बर को शेयर करें

विजय मिश्रा ( झारखंड वार्ता )

पालकोट/ गुमला :-आज पालकोट प्रखंड अंतर्गत पंचायत बघिमा के पंचायत भवन कार्यालय प्रांगण मे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया ने बताया की ये योजना सरकार की सराहनीय पहल है और आज के इस कार्यक्रम मे जनताओं के लाभ लेने हेतु सभी तरह के स्टाल लगाए गये जैसे अबुवा आवास, राशन कार्ड न्यू बनाने या ऐड, या नाम सुधार, हेतु, हेल्थ चैकप, क़ृषिफसल बीमा, पशु धन हेतु लाभ, और भी बिभिन्न तरह के सरकारी योजनाओं का आवेदन देकर आसानी से ग्रामीण जनता इस कार्यक्रम ले लाभ ले सकते है इन्होने ये भी कहा की जो भी आवेदन इसमें जमा होगा उन सभी का लाभ निश्चित रूप से ग्रामीणों को मिलेगा इसके लिए ग्रामीण निश्चिन्त रहे और आज इस कार्यक्रम मे काफ़ी भीड़ थी लोगों मे भी काफ़ी उत्साह देखी गयी जैसे मानो प्रतीत हो रहा था की झारखंड सरकार की लाभ सभी स्तर के ग्रामीणों को मिलेगा इस कार्यक्रम मे पंचायत क्षेत्र के लगभग ग्रामीण पहुचे और सभी ने अपने आवश्यकता अनुसार सुवधा हेतु लगे स्टाल मे आवेदन जमा किया, जिसमे अबुआ आवास के लगभग 400आवेदन जमा हुआ इस कार्यक्रम मे पुरे पंचायत क्षेत्र की जनता सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी पालकोट, के अलावे प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे सहित सभी विभाग के स्टाल लगाए गये थे |

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।