बिहार

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, इस सीट से मिल सकता है टिकट

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

बिहार:- लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय हो गया है। इस सियासी घटनाक्रम से बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। बिहार इंचार्ज मोहन प्रकाश ने उनकी नाराज़गी को दूर करने के लिए मुलाकात के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के कांग्रेस ज्वॉइन करने की जानकारी अखिलेश प्रसाद सिंह को नहीं थी। वह पहले भी इस बात का विरोध कर चुके हैं।

आपको बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन भी कांग्रेस की नेता हैं और वह राज्यसभा सदस्य हैं। माना जा रहा है कि पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर बिहार की पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।