---Advertisement---

परसुडीह: कीताडीह रवि यादव पर गोली चालन मामले में तीन पुलिस के हत्थे चढ़े, बाकी की तलाश जारी

On: August 11, 2025 2:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में युवक रवि यादव पर गोली चलाने के मामले का उद्भभेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बाकी की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से काले रंग की स्कूटी एक मोबाइल फोन जप्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू (19), कीताडीह निवासी संजय वर्मा (21) और विवेक साह (19) शामिल हैं।जिन्हे जेल भेज दिया है।

सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि यह फायरिंग पुराने विवाद का नतीजा है। कुछ माह पहले घायल रवि यादव और निहाल तिवारी के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें समझौता हो गया था। लेकिन समझौते के बाद भी निहाल तिवारी अपने साथियों के साथ मिलकर रवि यादव की हत्या की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को निहाल तिवारी और पांडू स्कूटी से कीताडीह ग्वालापट्टी नाला के पास पहुंचे, जहां रवि यादव ने समीर से बहस शुरू कर दी। इसी दौरान निहाल ने अपने बैग से पिस्तौल और कट्टा निकालकर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें रवि यादव घायल हो गया।

इस मामले में पुलिस ने चार राज्यों में छापेमारी कर सबूत जुटाए। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी निहाल तिवारी समेत अन्य की तलाश जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी