---Advertisement---

परसुडीह: रेल कर्मी के साथ महज 1 वर्ष पूर्व ब्याही चंपारण की रानी चढ़ी दहेज की बलि! हत्या कर छत से फेंका!

On: March 16, 2025 9:47 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: रेलकर्मी इकबाल राम के साथ 21 फरवरी 2024 को बिहार के चंपारण की रहनेवाली रानी कुमारी का विवाह हुआ था। उसके बाद पति का जमशेदपुर ट्रांसफर हो गया था और वह पति के साथ परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक कबीर मंदिर के पास तीन तल्ले बिल्डिंग में रह रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से छत से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आ गया जब उसकी मां कुंती देवी और चाचा मनोज राम शनिवार को शहर पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत में दहेज की खातिर रानी की हत्या का आरोप लगा दिया है।

दोनों ने दामाद इकबाल राम के द्वारा गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। शिकायत में बताया गया है कि इकबाल अक्सर दहेज़ के लिए उनकी बेटी से मारपीट करता था।

रानी कुमारी विवाह के 21 फरवरी 2024 को पश्चिमी चंपारण के ही रहने वाले रेलकर्मी इकबाल के साथ हुई थी। कुछ महीनो बाद उसका तबादला जमशेदपुर हो गया था और वह यहां आकर भाड़े के मकान में रह रहा था. रानी की मां कुंती देवी और चाचा मनोज राम ने बताया कि उन्होंने करीब 20 लाख रुपए खर्च कर उसकी शादी की थी. भरपूर दहेज दिया था।शादी के बाद 2 महीने सब कुछ ठीक रहा।उसके बाद इकबाल राम द्वारा 10 लाख रुपया और चार चक्का वाहन का की मांग की जाने लगी। तब रानी कुमारी के मायके वालों ने यह मांग पूरा करने से इनकार कर दिया।उसके बाद इकबाल राम द्वारा अपनी पत्नी रानी कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

इसकी शिकायत रानी ने परसुडीह के थाना प्रभारी से लिखित रूप में की थी, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे इकबाल की हिम्मत बढ़ी और अंतत उसने अपनी पत्नी की हत्या गला दबाकर कर दी और हत्या को दुर्घटना साबित करने के लिए शव को तीन तल्ले से नीचे फेंक दिया।

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इस दौरान रानी कुमारी के पति इकबाल राम भी मौजूद था। रानी कुमारी के रिश्तेदारों ने यहां उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर इकबाल को बचाया और अपने संरक्षण में रखा है।रानी ने परसुडीह थाना में शिकायत देते हुए बताया था कि उसका पति इकबाल तथा देवर संदीप कुमार दहेज के लिए उसे मारते हैं।उन लोगों ने मुझे पीटा जिससे मेरे दो महीने का बच्चा गर्भ में ही मर गया। जिसे गिराना पड़ा।दहेज के लिए मेरा पति मुझे मारने की धमकी देता है और कहता है कि वह दूसरी शादी कर लेगा।

परसुडीह थाना प्रभारी फैज आलम के मुताबिक महिला के गले पर निशान मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई होगी।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार किया जा रहा है। इधर पुलिस इकबाल राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद