---Advertisement---

परसुडीह: ट्राईएंगुलर लव, विवाहिता ने की खुदकुशी

On: April 5, 2025 2:23 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बगानटोला में दो बच्चों की मां विवाहिता ने त्रिकोणीय प्रेम संघर्ष में आत्महत्या कर ली। पहले भी वह प्रेमी के साथ भाग चुकी थी लेकिन किसी तरह समझ कर उसे उसके पति ने लाया था। इसके बावजूद इसी संबंध को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था और शुक्रवार को जब पति घर से बाहर गया और उसकी सास कपड़े धो रही थी बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उसने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।

पति राजेश के अनुसार, रुपाली का ओडिशा निवासी शंकर के साथ प्रेम संबंध था. चार महीने पहले वह अपने बच्चों के साथ प्रेमी के साथ हैदराबाद चली गई थी, लेकिन बाद में समझाने-बुझाने के बाद वह वापस लौट आई.

शुक्रवार सुबह इसी विषय को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया. गुस्से में आकर रुपाली ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली. कुछ देर बाद उसके बेटे ने खिड़की से मां को फंदे से लटका देखा और घरवालों को इसकी सूचना दी.राजेश अर्जी ने बताया कि रुपाली पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार