

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल चौक पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे जेसीबी ने बाइक सवार को रौंद दिया जबकि बाइक सवार हेलमेट पहना हुआ था उसके बावजूद उसकी मौत हो गई।इसके खिलाफ परिजनों और आक्रोशित लोगों ने तकरीबन 2 घंटे तक रोड जाम कर दिया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे और जेसीबी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और शाम 7:00 बजे के आसपास सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे । इसके बावजूद लोग जिद पर अड़े हैं। जेसीबी के मालिक को बुलाने की मांग हो रही है।
बताया जा रहा है कि इस सड़क दुर्घटना में परसुडीह थाना क्षेत्र करनडीह दुख टोला निवासी रमेश टुडू की मौत हुई है। इसी दौरान खास महल में उसे जेसीबी ने अपने चपेट में ले लिया।
खासमहल चौक पर हुई हादसे में मौके वारदात से सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 5, 2026





