July 26, 2026

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा का दमदार प्रदर्शन, पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Picsart_24-08-06_15-51-54-085.jpg

Paris Olympics 2024: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही क्वालिफिकेशन राउंड में सीज़न का सर्वश्रेष्ठ 89.34m थ्रो किया, स्वर्ण पदक की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

उनका खिताबी मुकाबला 8 अगस्त 2024 को खेला जाएगा। चोपड़ा अगर स्वर्ण जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें खिलाड़ी हो जायेंगे। इसके साथ ही ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।

ख़बर को शेयर करें।