---Advertisement---

नेपाल: विद्रोह में संसद भवन राष्ट्रपति का निजी आवास प्रदर्शनकारियों ने फूंका, बालेंद्र शाह को पीएम बनाने की मांग

On: September 9, 2025 4:42 PM
---Advertisement---

नेपाल: सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाल में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा और दूसरे दिन भीड़ में संसद भवन को फूंक डाला। राष्ट्रपति के निजी आवास को भी फूंक दिया है। मंत्रियों को खदेड़ खदेड़ कर पीटा जा रहा है। जारी हिंसा के बीच केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह को अंतरिम पीएम बनाने की मांग हो रही है. बालेंद्र शाह काठमांडू के मेयर हैं. नेपाल के प्रदर्शनकारी उनके समर्थन में हैं.

बालेंद्र शाह की अगर बात करें तो वह युवाओं के काफी चहेते हैं. ओली के इस्तीफे के बाद उनका (बालेंद्र शाह) भी सामने आया है. बलेन शाह ने कहा कि देश के हत्यारे (केपी शर्मा ओली) ने गद्दी छोड़ दी है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि Gen-Z संयम बरतें और देश की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं. शाह ने ये भी कहा कि वह सेना प्रमुख से भी बातचीत के लिए तैयार हैं.

बालेंद्र शाह के फेवर में प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी भी बालेंद्र शाह के फेवर में हैं. उनका कहा मानते हैं क्योंकि उन्होंने खुद इस प्रदर्शन का समर्थन किया था. सोमवार को उन्होंने साफ साफ कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल, नेता या कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने हितों के लिए न करें. शाह ने कहा कि यह प्रदर्शन 28 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए है. शाह ने खुद को भी इससे दूर रखा क्योंकि उनकी उम्र 35 साल है.

बालेंद्र शाह

ओली के घोर विरोधी हैं बालेंद्र

उनके इस बयान के बाद से ही ये लगने लगा कि कहीं इस प्रदर्शन के पीछे बालेंद्र शाह तो नहीं. सवाल और भी कई उठने लगे. क्या बालेंद्र ने ही नेपाल के युवाओं को इस प्रदर्शन के लिए उकसाया. यह इसलिए क्योंकि बालेंद्र और ओली एक दूसरे के घोर विरोधी माने जाते हैं. ओली के साथ लंबे समय से उनका टकराव रहा है. बालेंद्र ओली के कट्टर विरोध रहे हैं. यही कारण है कि ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह ने उन्हें (केपी शर्मा ओली) देश के हत्यारा कहा. ओली और बालेंद्र के बीच पहले भी तनाव रहा है.

कौन हैं बालेंद्र शाह?

बालेंद्र शाह काठमांडू सिटी के मेयर हैं. इसके साथ ही वो एक रैपर भी हैं. उन्होंने 2022 में मेयर पद का चुनाव जीता था. वह काठमांडू सिटी के 15वें मेयर हैं. टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 में उन्हें टॉप 100 की लिस्ट में रखा था. 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के नरदेवी में जन्मे बलेन शाह सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं. इसके अलावा वो स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर भी हैं. वह एक संगीत निर्माता भी हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:SIR प्रक्रिया में लगे 7 जजों को बंधक बनाने के मामले में SC गंभीर,मुख्य व गृह सचिव डीजीपी समेत अफसरों को कारण बताओ नोटिस

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन