परसुडीह: कलयुगी मां ने ममता को किया कलंकित,नवजात बच्ची को बंद झोपड़ी में फेंका
Satish Sinha
November 29, 2025 (Last updated: November 29, 2025) 1 minute read
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है जहां एक कलयुगी मां ने ममता को शर्मसार करते हुए नवजात बच्ची को एक बंद झोपड़ी में फेंक दिया। मृत नवजात बच्ची का शव खेल रहे बच्चों ने जब देखा तो सनसनी मच गई। तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जब बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों ने देखा और सभी आश्चर्यचकित हो गए । पुलिस को तत्काल इतला किया गया मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसने बच्ची को फेंका।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।