रमना/गढ़वा: रमना प्रखंड के बहियार खुर्द मोड के समीप पनशाला का उद्घाटन बीडीओ विकास पाण्डे,थाना प्रभारी आकाश कुमार स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बैठा,उप मुखिया मदन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बीडीओ विकाश पांडेय ने कहा कि राहगीरों को गर्मी में शुद्ध पानी पिलाना पुण्य का कार्य है. वही थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण रामगहन विश्वकर्मा सहित पानशाला कार्य को संपन्न कराने में सभी सहयोगी धन्यवाद के पात्र है.
मौके पर झामुमो के नागेंद्र सिंह,वार्ड सदस्य विमली देवी,तारकेश्वर पासवान, मुन्ना पासवान,राम गहन विश्वकर्मा,भिरगुन पासवान,रविंद्र विश्वकर्मा,शिवलाल पासवान, दशरथ उरांव,राजकुमार उरांव, देवेंद्र पासवान,प्रभु उरांव,संतोष पासवान,वकील पासवान गुड्डू अंसारी,अशरफ अंसारी,मनोहर पासवान आदि मौजूद थे.