---Advertisement---

नैना – नेहा कंपलेक्स साकची में पतंजलि पुस्तकालय उद्घाटित

On: October 30, 2024 9:19 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: धनतेरस के शुभ अवसर पर पतंजलि जिला समिति द्वारा नैना – नेहा कंपलेक्स साकची में पतंजलि पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।


उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान की चक्षु खोलती है। महर्षि पतंजलि प्रणीत योग दर्शन में स्वाध्याय पर विशेष बल दिया गया है। न केवल योगियों के लिए वरन् संपूर्ण मानव जगत को स्वयं और राष्ट्र के कल्याण के लिए स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए। एक अच्छी पुस्तकालय इसमें मदद करती है।

इस अवसर पर पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि दीपावली में हम सभी लक्ष्मी और गणेश की पूजा करते हैं। अष्ट लक्ष्मी में एक लक्ष्मी विद्या लक्ष्मी भी है और गणेश स्वयं बुद्धि के देवता हैं। पुस्तकालय के उपयोग से विद्यालक्ष्मी की प्राप्ति होगी जिसे कोई चुरा नहीं सकता। पतंजलि पुस्तकालय को उद्घाटन के साथ कुबेर पूजन और वैदिक हवन का भी आयोजन किया गया।


समारोह के सफल आयोजन में पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, अजय वर्मा, युवा कार्यकर्ता देव शंकर, अमित कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र प्रसाद सिंह, ब्यूटी, अलीशा, मंटू कुमार एवं अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा