---Advertisement---

मानगो:पृथ्वी पर्यावरण पार्क में पतंजलि एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर संपन्न

On: June 29, 2024 3:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो स्थित पृथ्वी पर्यावरण पार्क में पतंजलि एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। शिविर का संचालन पतंजलि योग शिक्षिका बबीता देवी और योग प्रशिक्षक विपिन कुमार ने किया।

शिविर में मुख्य अतिथि पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार रहे। उन्होंने उपस्थित साधकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग अपने आप में संपूर्ण जीवन पद्धति है। योग से हमें न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक हर प्रकार का स्वास्थ्य मिलता है। उन्होंने दैनिक जीवन में आसान और प्राणायामों की महत्ता बताते हुए विशेष तौर पर कम समय में ज्यादा लाभ देने वाला यौगिक प्रक्रिया यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और चंद्र नमस्कार को सरलता पूर्वक करने की विधि बतलाई।


पृथ्वी पर्यावरण पार्क में नियमित योग कक्षा संचालित करने वाली योग शिक्षिका बबीता देवी ने बताया कि आगामी 1 जुलाई से 5 जुलाई तक पृथ्वी पर्यावरण पार्क परिसर में प्रातः 5:30 से 7:00 तक पांच दिवसीय नि:शुल्क पतंजलि योग विज्ञान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने पृथ्वी पर्यावरण पार्क आने वाले सभी स्वास्थ्य साधकों से शिविर में सम्मिलित होने की अपील की।

आगे उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी लोग नि:शुल्क लाभ ले सकते हैं। शिविर में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योग विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

धन्यवाद ज्ञापन युवा योग प्रशिक्षक विपिन कुमार ने किया।

शिविर के सफल आयोजन में शालिनी कुमारी, राजकुमार मिश्रा, रंजना साव, नंदकिशोर, संजय कुमार, कविता देवी, विनय प्रसाद, संजीव कुमार, सुनीता देवी, पिंकी देवी और प्रकाश नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा