जमशेदपुर

सलगाझड़ी शमशान भूमि में 10 दिसंबर को पत्थलगड़ी, शोभा यात्रा,मृत दफन आत्माओं की पूजा अर्चना

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर :सालगाझुड़ी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष, श्री प्रभु राम मुंडा ने बताया कि 10 दिसंबर को सलगाझुड़ी शमशान भूमि में सीमांकन पत्थलगड़ी किया जाएगा, साथ ही इस क्षेत्र के आदिवासी मूलवासी एवं सामान्य वर्ग के महिला पुरुषों के द्वारा, बामनगोडा तलाब से जल ले कर कलस यात्रा के माध्यम से,सोपोडेरा बिरसा मुंडा प्रतिमा पर मालायार्पण करते हुए, शोभा यात्रा निकाली जायेगी, शोभा यात्रा सलगाझुड़ी शमशान भूमि में जाएगी, एवं श्मशान भूमि का परिक्रमा करते हुए पूरे श्मशान भूमि का शुद्धिकरण किया जाएगा, शुद्धिकरण के उपरांत सलगाझुड़ी श्मशान भूमि में सीमांकन पत्थर गाड़ी किया जाएगा, एवं शमशान भूमि में दफन मृत आत्माओं के लिए पूजार्चना की जाएगी, आए हुए अतिथियों का स्वागत समारोह किया जाएगा, तत्पश्चात परंपरागत प्रसाद, “लेटो” का आनंद लिया जायेगा।

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री प्रभु राम मुंडा ने कहा कि, इस कार्यक्रम में, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद, विद्युत वरण महतो क्षेत्र के विधायक सरयू राय जी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस जी इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह जी जिला परिषद्, अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जी उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा जी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश सोलंकी, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह जी, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,माझी बाबा, पहन, पुजारी, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ,आदि को आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्मशान घाट समिति के सदस्यों के द्वारा पुरी तयारी कर ली गई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।