बकरीद को लेकर सिल्ली थाने में शांति समिति का बैठक संपन्न

On: June 15, 2024 2:20 AM

---Advertisement---
सिल्ली:- सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार के दिन संध्या 5 बजे सिल्ली थाना और मुरी ओपी के द्वारा संयुक्त रूप से बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन उप निरीक्षक रामदेव कुमार यादव ने किया। सिल्ली अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का ने कहा कि बकरीद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार में से एक है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। बकरीद को ईद उल अजहा के नाम से भी जाना जाता है। प्रांगण में उपस्थित लोगों से अपील किया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। सिल्ली पुलिस निरीक्षक हंसे उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अफवाह या गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी को मिलकर त्यौहार के माहौल को स्वच्छ और सुंदर बनाने का भी प्रयास करना चाहिए। किसी प्रकार का भ्रमित खबर मिलने पर तुरंत थाना को सूचित करें ताकि त्योहार में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। शराब पीकर उद्दंडता करने वाले और असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। मौके पर अवर निरीक्षक पंकज कुमार यादव, विनोद कुमार चौधरी, शर्मिला कुमारी, मोहम्मद फारूक, गोपाल केडिया, भागवत सोनार,नरोत्तम गोराई,मनोज रजक,अरविंद कुशवाहा, मोहम्मद यासीन, शफीउद्दीन अंसारी, बदरुद्दीन मोमिन, कुतुबुद्दीन मोमिन, नागेंद्र नाथ गोस्वामी समेत आसपास क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।