---Advertisement---

महाशिवरात्रि को लेकर सिल्ली थाना में शांति समिति का बैठक संपन्न

On: March 4, 2024 12:25 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:- महाशिवरात्रि को लेकर सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा की महाशिवरात्रि एक महापर्व है। हम लोगों को हर्षोल्लास के साथ यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाना चाहिए। त्योहार के दौरान कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न हो तो तुरंत थाना से संपर्क करें। थाना हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। इस मौके पर मुखिया शर्मिला कुमारी ,सरिता सिंह मुंडा, सीमा कुमारी गोझू, सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, विनोद चौधरी, जसरूदीन अंसारी,नागेंद्र नाथ गोस्वामी,अरविंद प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद साय, मनोज साव, गुलाब सिंह, सुमन अग्रवाल, मोहम्मद फारूक, समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now