---Advertisement---

बकरीद पर्व को लेकर बिशुनपुरा थाना में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

On: June 15, 2024 1:01 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना परिसर में थाना प्रभारी राहुल सिंह की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न। वहीं बैठक में बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सभी समुदायों के लोग हुए उपस्थित। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा की हम सभी को बकरीद पर्व को शांति एवं सुसज्जित ढंग से मनाना है। जिससे बिशुनपुरा थाना क्षेत्र का नाम हो।

वहीं बैठक में उपस्थित हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एक होकर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व को मनाने का निर्णय लिया। वहीं शांति समिति के बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा द्वारा किया गया। शांति समिति की बैठक में बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, बिशुनपुरा अंचल निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, विश्व हिंदु परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद् प्रतिनिधि एनुल अंसारी, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

गढ़वा: क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी