---Advertisement---

बकरीद को लेकर सिल्ली थाना में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया

On: June 25, 2023 12:50 AM
---Advertisement---

सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी पावन आशीष लकड़ा के अध्यक्षता में हुई बैठक में आपसी भाईचारे व सौहादपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया l प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था बहाल करने में जनप्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों, सामाजिक, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। साथ ही बकरीद के पर्व को शांति,सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया। बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में कहीं से किसी प्रकार की कोई हिंसक व अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। वही डी एस पी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि त्याग व बलिदान के पर्व बकरीद को शांति व सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाये एवं पर्व के दौरान अफवाह से बचने का आह्वान किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिल्ली मुरी थाना प्रभारी आकाश दीप , मुरी ओपी प्रभारी बिपुल झा समेत शांति समिति सदस्य संहित शांति समिति के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:नशे के आदी युवक ने अपने घर में ही लगाई आग,सारा सामान जलकर खाक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल