---Advertisement---

रांची में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

On: January 31, 2026 8:59 PM
---Advertisement---

रांची: शनिवार (31 जनवरी)समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन रांची की ओर से विशेष पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन, समर्पित और अनुकरणीय सेवा-काल के लिए सम्मानित करना तथा सेवानिवृत्ति के ठीक उसी दिन पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अन्य सभी रिटायरमेंट लाभ उपलब्ध कराना रहा।


इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से सेवानिवृत्त हुए कुल 24 शिक्षकों/शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


शिक्षक समाज की मजबूत नींव – उपायुक्त


उपायुक्त श्री भजंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ‘शिक्षक समाज निर्माण की वह मजबूत नींव हैं, जिन पर आने वाली पीढ़ियां खड़ी होती हैं। आपने अपने सेवा-काल में शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है, इसके लिए जिला प्रशासन आपका आभार व्यक्त करता है।’


उन्होंने इसे जिला प्रशासन की संवेदनशील और कर्मचारी-हितैषी नीति का उदाहरण बताते हुए कहा कि रिटायरमेंट के दिन ही सभी लाभ देना एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को किसी प्रकार की चिंता न रहे।


उपायुक्त ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
जीवन की इस नई पारी में आप स्वयं को सक्रिय रखें, समाज सेवा से जुड़ें, नई रुचियों को अपनाएं और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं। ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली प्रदान करे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग की भूमिका
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज एवं उनके कार्यालय के सभी कर्मियों की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: डीसी ने की कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट के वकील के परिवार ने किया आत्महत्या का प्रयास, बेटे की हुई मौत; मां-बेटी की स्थिति गंभीर

VIDEO: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, 6 बसें जलकर राख

रांची: समुद्र में नहाने के दौरान महिला की डूबने से मौत, मां को बचाने के चक्कर में बेटे की भी गई जान

झारखंड:अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर संकट,भविष्य अधर में

रांची: 12 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और 8 सेंटर के रीन्यूअल की दी गई स्वीकृति