---Advertisement---

मानगो मेन रोड में कूड़े का अंबार,नाक बंद कर लोग हो रहें हैं पार

On: September 19, 2024 4:07 PM
---Advertisement---

भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गया है मानगो नगर निगम,चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा:विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम अपने मुख्य कार्य से पीछे भाग रहा है चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है यह कहना भाजपा नेता विकास सिंह का है विकास सिंह ने बताया कि मानगो डिमना मुख्य सड़क की स्थिति ऐसी बनी है जैसे कचरे का डंपिंग यार्ड हैं ।हर चौक चौराहे में कचरा का अंबार भरा पड़ा हुआ है भारी बदबू के कारण कचड़े के अगल-बगल से गुजरने वाले राहगीरों को अपने नाक को कपड़े या उंगली से ढक कर जाना पड़ रहा है । डिमना मेन रोड के बगल में रहने वाले दुकानदार एवं स्थानीय लोगों को बदबू के कारण जीना दुश्वार हो गया है ।

स्थानीय लोगों के बुलावे पर डिमना मुख्य सड़क के मून सिटी के समीप पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि बच्चे विद्यालय से मुंह और नाक ढक कर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की पांच दिनों से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है ।लोगों का जीना दुश्वार हो गया है ।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर का सबसे अधिक व्यस्ततम सड़क है। सभी वी वी आई पी लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है लेकिन फिर भी मानगो नगर निगम के आला अधिकारीगण मौन बैठे हुए है ।वें अपने मुख्य साफ सफाई के कार्य से विचलित होकर स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता दरबारी करने में पूरा समय व्यतीत करते हैं ।

विकास सिंह ने कहा कि पूरा नगर निगम भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गया है सिर्फ और सिर्फ टेंडर मैनेजमेंट का कार्य नगर निगम में किया जाता है विकास सिंह ने कहा पूरे एक सप्ताह स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा पर्व त्योहार दरवाजे में आकर खड़ा हो गए हैं लेकिन साफ सफाई की व्यवस्था शून्य हैं । स्वच्छता पखवाड़ा चलाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो पूरे क्षेत्र का कचरा को इकट्ठा करके उपायुक्त के कार्यालय के सामने डंप कर दिया जाएगा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ