---Advertisement---

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

On: February 23, 2026 7:34 AM
---Advertisement---

सिल्ली: – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी बर्ष के अवसर पर रविवार को सिल्ली स्थित प्रेम वाटिका में आरएसएस सिल्ली खंड की ओर से सामाजिक सदभाव बैठक का आयोजन किया गया। भारत माता की पूजा, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामुहिक गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बैठक में आरएसएस के प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख संजीत सिंह, सह जिला कार्यवाह महावीर महतो, विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख गुरुपद दास गोस्वामी, कुटाम गुरुकुल के असीम कृष्ण दास, संघ के राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, रमण साहु, जिला प्रचार प्रमुख विष्णु गिरी, सिल्ली खंड सह कार्यवाह अमित कुमार महतो, समाजिक समरसता संयोजक नन्द किशोर साय, व्यवस्था प्रमुख प्रकाश अग्रवाल समेत समाज के 20 विभिन्न जाति समूह के नेतृत्व करने वाले लोग शामिल हुए। बैठक में समाज के अलग अलग वर्गों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता, आपसी एकजुटता एवं समाज के सभी वर्गों के बीच मेल जोल प्रगाढ़ करने पर अपने विचार रखे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आरएसएस के संजीत सिंह ने कहा कि समाज में कर्म की प्रधानता है, जाति-पांति या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है।
समाज में सभी वर्गों के बीच समाजिक समरसता बनी रहे. इसके लिए निरंतर सामुहिक प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में उपस्थित कुटाम गुरुकुल के आचार्य सुबल दास, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, अर्जुन कालिंदी,राधेश्याम साहू, भरत देव साय, नरोत्तम गोरांई, अरविंद साहु, ललन कुमार, गोपाल केडिया, गोवर्धन मुंडा, शुभम सोनार, भागवत सोनार आदि ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने समाज में छुआछूत, ऊंच- नीच, बाल विवाह, अशिक्षा सहित अन्य कुरुतियों को दुर कर सामाजिक भाईचारे और सहयोग की भावना को सशक्त करने पर बल दिया। बैठक के अंत में सभी ने आपसी सौहार्द एवं समाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर संजीव भगत, प्रेमनाथ प्रजापति, रितेश बेदिया, प्रेमनाथ प्रजापति, शिवलाल महतो, कंचन सोनार, वंशी कोइरी, कमलेश दुबे, भूतनाथ मंडल, सुशोभन लाहा,सुधीर साहू ,नेपाल साव, विजय मंडल, डबलु महली, भवानी देवी, अरुणा पांडे , गणेश साहू, राजेंद्र प्रसाद साय, दिनेश बनर्जी, जोय गोस्वामी, कृष्ण सागर दुबे, श्यामल दे, चंद्र मोहन भोक्ता, चंद्र मोहन महतो, कमल किशोर कुशवाहा, मुकेश कोइरी, संजय भगत, राजेश साहु, विजय अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, कांचन सोनार, विकास नायक, विजय भद्र, मनोज रजक, महेश रविदास, दिनू चौधरी, राहुल कुमार साहु, भोला नाथ मांझी, कमल कुमार दे, अजित कुमार महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें