---Advertisement---

गढ़वा: स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 से, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

On: September 12, 2024 4:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को लेकर गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने अभियान को लेकर जानकारी दी और इसे सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के रूप में मनाया जाएगा।

उपायुक्त ने इस अभियान को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी जिलेवासियों से अपील किया है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले और इसे सफल बनायें। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।

बताते चलें कि जिला अतंर्गत “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 2024 का सफल आयोजन किया जाना है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामूहिक रूप से अपने गाँव/क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 07 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2024 तक “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय के साथ “स्वच्छता ही सेवा – 2024 अभियान” मनाया जाना है, एवं 02 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता – एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वच्छता शपथ, गीत, नाट्य प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

स्वच्छता थीम पर आधारित प्रदर्शनी, अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला, अपशिष्ट संग्रहण अभियान, स्वच्छता उत्सव और स्कूल कॉलेज में बच्चों के बीच स्वच्छता की थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि ऐसे गांव और वार्ड चिन्हित करें, जिन्हें स्वच्छता में आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने इस अभियान में सभी की जन भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से  जिले को स्वच्छ बनाने में सफलता मिलेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित