---Advertisement---

मझिआंव: पशुओं से भरा पिकअप पलटा, तस्कर फरार

On: April 28, 2025 4:48 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव थाना क्षेत्र के दवनकारा गांव में रविवार की रात मवेशियों से भरी पिकअप (JH03A-9859) पलट गई। इस दौरान पशु तस्कर एवं ड्राइवर कई मवेशियों के बंधन काटकर उन्हें भगाने में कामयाब रहे। जबकि एक घायल मवेशी को वे वहीं छोड़ गए। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार को रात्रि 1:30 बजे मवेशियों से भरी पिकअप दवनकारा गांव में पलट गई। इसके बाद जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक तस्कर मवेशियों को लेकर फरार हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसकी सूचना मझिआंव थाना को दी। इसके तुरंत बाद ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर गये पुलिस पदाधिकारी ने पिकअप को जब्त कर लिया और पशु चिकित्सक से घायल गाय का इलाज करवा कर उसे स्थानीय चौकीदार व ग्रामीण के संरक्षण में सौंप दिया।

इस संबंध में पूछने पर एएसआई आलोक कुमार ने बताया कि पिकअप को जप्त कर थाना ले आया गया है जबकि घायल गाय का इलाज करवा कर स्थानीय ग्रामीण एवं चौकीदार के संरक्षण में दिया गया है तथा अज्ञात तस्कर एवं गाड़ी के मालिक और ड्राइवर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now