

खरसावां: खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर बोरडा के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित हो कर पलट गया. हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. 23 अन्य लोग घायल हो गये. इनमें 10 पुरुष, 5 महिला और 8 बच्चे हैं. गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान जिले के कुम्हार रिडींग गांव निवासी 17 वर्षीय लक्ष्मण कुम्हार के रूप में हुई है.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 13, 2026






