July 26, 2026

पहचाने गए पहलगाम के गुनहगार, जारी की गई हमले में शामिल आतंकियों की तस्वीर

Picsart_25-04-23_17-35-49-490.jpg

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए हैं। जिन आतंकियों ने लोगों को मारा पहले उनके स्केच जारी हुए थे अब तस्वीर भी जारी कर दी गई है। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है। बता दें कि इस तस्वीर में दिख रहे चार में से एक आतंकी पहले मारा जा चुका है। अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कुल छह आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इससे पहले आतंकियों के तीन स्केच भी जारी किए थे। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के से जुड़े- द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं इस हमले के मास्टरमाइंड का भी नाम सामने आ गया है। सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, सैफुल्लाह खालिद को इसका मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पर्यटकों को मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगलों में छुप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों के पास AK-47 राइफल्स थीं। इसी से उन्होंने मासूमों की जान ली थी। जिन लोगों पर आतंकी हमला हुआ उन लोगों ने बताया कि वो आतंकी पश्तों भाषा में बात कर रहे थे।

ख़बर को शेयर करें।