झारखंड

सऊदी अरब से हज उमरा कर के अपने वतन को लौटे जायरीन

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली : मूरी जन्नत हज उमरा प्राइवेट लिमिटेड झारखंड के तत्वाधान से मूरी बोकारो चंद्रपुरा बरैली के 35 जायरीन को हज उमरा के लिए ले जाया गया जिसकी अगवाई जन्नत हज उमरा पराईवेट लिमिटेड के मैनेजर महबूब आलम ने किया सभी को मक्का शरीफ में अपने साथ जियारत कराई और मक्का शरीफ की तवाफ कराई और मोहम्मद सल्लालहो आलैही वा सलाम की रोजा मुबारक की जियारत करवाई | फिर मक्का से सभी हाजियों को लेकर 480 किलोमीटर दूर मदीना शरीफ की जियारत कराई जहां पे सभी हाजियों ने अपने मुल्क हिंदुस्तान और अपने परिवार के खुशहाली के लिए दुवा मागी गई और सभी को साथ में लेकर 03 मई को अपने वतन हिंदुस्तान को लौटे जहां पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जन्नत हज उमरा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहम्मद आलम ने सारे हाजियों का फूल माला पहना कर जोर दार स्वागत किया गया | हज में जाने वाले लोग उमरा हज कर के बहुत खुशी महसूस कर रहे थे | शेख आलमगीर, शेख अशरफ अली, परवेज खान, अजीमुद्दीन अंसारी, अयासु बीबी,जब्बार अंसारी, कुलसुम बीबी, अब्दुल हसन, अंसारी गफार अंसारी, शराफत अंसारी, कासिम मिया, नावेद रूबेना खातून, रहीमा खातून, रेशमा खातून, जियाउद्दीन कुरैशी इत्यादि ने उमरा हज किया|

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।