July 26, 2026

झारखंड में शराब बिक्री करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी जीडीएक्स को ब्लैकलिस्टेड किया गया

Picsart_23-11-30_23-02-47-334.jpg

झारखंड वार्ता

रांची:- बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने झारखंड में शराब बिक्री करनेवाली प्लेसमेंट एजेंसी जीडीएक्स को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। इसके साथ ही एजेंसी द्वारा बैंक गारंटी के रूप में जमा किये गये आठ करोड़ रुपये भी जब्त कर लिये गये हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह एजेंसी अगले तीन वर्षों तक काम नहीं कर पायेगी। इस एजेंसी को झारखंड के पलामू, लातेहार, गढ़वा, रामगढ़ और बोकारो में खुदरा शराब बिक्री के लिए काम दिया गया था। अब इन सभी जिलों में शराब बिक्री का जिम्मा नयी प्लेसमेंट एजेंसी को दिया जायेगा। इस एजेंसी पर आरोप है कि शराब बिक्री करने के बाद पैसा जमा नहीं किया था। इस मामले का खुलासा गढ़वा में पदस्थापित उत्पाद अवर निरीक्षक ने किया था। वित्तीय अनियमितता का मामला आने के बाद जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसके बाद विभाग ने इस एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया।

ख़बर को शेयर करें।