---Advertisement---

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना

On: March 23, 2025 3:36 PM
---Advertisement---

अड़की:- पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म एवं कर्मस्थली उलिहातु, डोम्बारी बुरु और उनके ननिहाल चलकद का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा,खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा,तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, पर्यटन सचिव अंजली यादव,डीसी लोकेश मिश्रा,एसपी अमन कुमार सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे पर्यटन मंत्री ने डोम्बारी बुरु और उलिहातु पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार ट्राइबल टूरिज्म को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें दिवड़ी मंदिर से डोम्बारी बुरु,उलिहातु और चलकद तक पर्यटन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और योगदान को देश-विदेश के पर्यटकों के सामने लाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है

ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र

उलिहातु में ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री को गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। इनमें उलिहातु से बिरबांकी तक पक्की सड़क, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्राइबल म्यूजियम, स्ट्रीट लाइट लगाने, सिम्बाए नाला में डैम निर्माण जैसी मांगे शामिल थीं।पर्यटन मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद