झारखंड

रूस में प्लेन क्रैश,वैगनार चीफ प्रिगोजिन समेत 10 की मौत, वैगनर ने फिर मास्को पर हमले की दी धमकी

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी: मास्को के आसपास एक प्लेन के क्रैश होने की खबर है। इस दुर्घटना में वेगनर चीफ प्रिगोजिन समेत 10 लोगों की मौत की खबर है। रूस सरकार ने प्लेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। इधर राशन का व्यक्त की जा रही है कि प्रिगोजन का मर्डर किया गया है या दुर्घटना में मौत हुई है। इस दुर्घटना में येवोगिनी प्रिगोजिन के अन्य 9 खास सहयोगियों की भी मौत की खबर है। रूसी मीडिया ने भी प्रिगोजिन की मौत का दावा किया है। इस घटना में सीआईए की भी हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच यह हादसा हुआ है। शक की सुई यूक्रेन पर भी घूम रही है। बताया जा रहा है कि मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

बता दें कि 60 दिन पूर्व वैगनर चीफ प्रिगोजिन ने रुस के खिलाफ मास्को में घुसकर बगावत किया था।

इधर अमेरिका ने वैगनार के की मौत पर पुतिन पर शक जताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने कहा है कि पुतिन के देश में पुतिन जो नहीं चाहते हैं।वह नहीं हो सकता।

इधर वेगनर ने कहा है कि फिर से एक बार मास्को कूच करेंगे मास्को पर कब्जा होकर रहेगा। यह बयान प्रिगोजिन के कम खास बेहद करीबी ने दी है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।