लातेहार

महुआडांड़: जलमीनार को चालू किए बगैर योजना हुआ फाइनल

ख़बर को शेयर करें

महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड के गड़बूढ़नी पंचायत के चुटिया गांव में लगे दो जलमीनार को चालू किये बगैर संवेदक बोर्ड लगाकर योजना फाइनल कर चला गया। इससे गांव के ग्रामीण ठगा महसूस कर रहें है।

कृष्णा यादव अपने घर लगे जलमीनार के बारे में बताते है कि ‘संवेदक को पांच साल तक मेंटेनेंस कार्य करना है, लेकिन सही से योजना पूर्ण भी नही किया गया। लोगों को नल से एक बार पानी भी नही मिला है, पानी की समस्या को देखते हुए मेरे घर और जखरियस नगेसिया के घर के पास के जलमीनार, बोरिंग को गांव में चंदा करके बनाया गया है। हमलोग मांग करते हैं, जलमीनार का मरम्मत कर पानी सप्लाई शुरू किया जाए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।