---Advertisement---

जमशेदपुर:बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में पंचायत प्रतिनिधियों का पौधारोपण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान

On: June 5, 2025 3:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में दर्जनों हरे-भरे पौधारोपण कर जागरूकता अभियान चलाएं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने कर कमलों से आम,नीम,शीशम,जामुन, कदम, नारियल जैसे दर्जनों पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बने के लिए प्रेरित किए।

इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किए। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को शिक्षित करने की बात कहें।

विदित हो कि बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान को रेलवे के द्वारा इन दिनों पार्क के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इस बड़े मैदान में स्थानीय लोग सुबह शाम टहलने आते हैं।इसी कड़ी में वृक्षारोपण लगाकर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, पूर्व उप मुखिया संतोष लाल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी शशि आचार्या,गौरी पांडे, उमा शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सतीश ठाकुर, राजेंद्र कुॅवर, पंकज कुमार सिंह, प्रदीप ठाकुर, आनंद कुमार, सोनू दास, साजन कुमार, अंगद पांडे, प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी