---Advertisement---

गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

On: June 5, 2025 12:46 PM
---Advertisement---

गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा की ओर से गुरुवार (05.06.2025) दिन गुरुवार को एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, बाईपास रोड़ शवदाह गृह श्मसान घाट मुक्ति धाम पर आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता लाना होगा। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष संतोष केसरी ने कहा कि वृक्षों का जीवन में वही स्थान है जो प्राण वायु का होता है यदि आज पेड़ नहीं लगाएंगे तो कल शुद्ध हवा जल और जीवन संकट में होगा।

आज का यह प्रयास भावी पीढ़ियों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है  और आज लगाए गए पौधे की आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और हरियाली प्रदान होगी।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ जिसमें सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का वादा किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से समाज के उपाध्यक्ष रविंद्र केशरी, मंत्री नंदन केशरी, उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, तरुण सभा अध्यक्ष शुभम केशरी, उपाध्यक्ष आकाश केशरी,दिब्य प्रकाश केशरी, पिन्टू केशरी, आंनद बाबू सराफ, विजय केशरी,शिवम केशरी, राम कृष्ण, उमेश केशरी, कुंदन केशरी, गणेश केशरी, राहुल रंजन केशरी, शिवम केशरी, सिद्धि विनायक केशरी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now