---Advertisement---

एमके इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

On: July 27, 2025 4:48 AM
---Advertisement---

एक वृक्ष केवल प्रकृति नहीं, माँ के ममत्व का प्रतीक है : अभिमन्यु

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर में रेलवे स्टेशन स्थित एमके इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और मातृभावना को समर्पित एक अनोखी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में कुल 20 पौधे लगाए गए। इस अभियान में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने न केवल पौधे लगाए बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे इन पौधों की देखभाल एक संतान की तरह करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे एक माँ अपने बच्चे की परवरिश करती है।

विद्यालय के चेयरमैन अभिमन्यु सिंह ने छात्रों को यह संदेश दिया कि एक वृक्ष सिर्फ ऑक्सीजन देने वाला साधन नहीं, बल्कि एक सजीव संरचना है, जो मानव जीवन की रक्षा करता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण होता है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य और कर्तव्य का भी बोध कराता है।

निर्देशक मनीष सिंह ने कहा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की दिशा में एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम है। हमें उम्मीद है कि बच्चे इस पौधारोपण को केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन की एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएंगे।”

प्राचार्य रॉय रॉस ने कहा, आज के समय में जब पर्यावरणीय संकट बढ़ रहे हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। यह पहल छात्रों को सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का भी माध्यम है।

मौके पर मैनेजर रविन्द्र कुमार शर्मा, संदीप कुमार, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमृता सिंह, सौरभ यादव, रेणुका सिंह सहित शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग

श्री बंशीधर नगर में नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत,प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप