July 27, 2026

PLFI ने रांची और खूंटी में बैनर लगाकर किया वोट बहिष्कार का आवाह्न

Picsart_24-11-07_18-09-00-459.jpg

रांची/खूंटी: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी धुआंधार प्रचार के बीच अब नक्सलियों की एंट्री हुई है। नक्सली संगठन पीएलएफआई चुनाव से ठीक पहले एक्टिव नजर आ रहा है।

संगठन ने रांची और खूंटी के शहरी इलाके में बैनर टांग दहशत फैला दी है। टांगे गए बैनर में संगठन की ओर से वोट बहिष्कार का आह्वान किया है। रांची जिले के बेड़ो में यूको के निकट फल दुकान के पास बैनर लगाकर पीएलएफआई ने चुनाव बहिष्कार करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए बैनर में लिखा गया है कि पुलिस प्रशासन का राज ध्वस्त करें। पुलिस प्रशासन ने बैनर को अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरी घटना खूंटी जिले की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खूंटी के जिला मुख्यालय में शहर के बीचोबीच कर्रा रोड पर शिवाजी चौक के पास इस प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने अपना बैनर टांगा है। गुरुवार की सुबह-सुबह लोग घरों से बाहर निकले, तो बीच शहर लाल बैनर देख सहम गए। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली, खूंटी थाना ने बैनर को खोलकर अपने कब्जे में ले लिया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed