July 26, 2026

पीएम किसान योजना: किसानों के खाते में कब आएंगे 2-2 हजार रुपये? 21वीं किस्त पर बिग अपडेट

image_editor_output_image-990406767-1762246327265.jpg

PM Kisan 21st Installment Update:  देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किस्त जारी होने वाली है। सरकार जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर करेगी। लाखों किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, सरकार नवंबर के पहले हफ्ते (5 – 7 नवंबर) में भुगतान कर सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।

कुछ राज्यों में पहले ही भेजी जा चुकी है किस्त

इस बार केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों में एडवांस में किस्त जारी कर राहत दी है।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 27 लाख किसानों को पहले ही किस्त मिल चुकी है। इन राज्यों में हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ था।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी किस्त भेज दी गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर को 8.55 लाख किसानों के खाते में 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ज&के के किसानों को अब तक इस योजना के तहत 4,052 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

2019 से अब तक 20 किस्तें जारी

योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 21वीं किस्त जारी होने के बाद करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।


कौन उठा सकता है PM-Kisan योजना का लाभ?

• केवल वही किसान लाभार्थी हैं जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है
• जमीन मालिकाना हक अनिवार्य है।
• किरायेदार किसान (tenant farmers) इस योजना के दायरे से बाहर हैं‌।

क्यों रुक सकता है आपकी किस्त का पैसा?

आपकी किस्त रुक सकती है अगर:

• e-KYC पूरी नहीं है
• बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है
• IFSC कोड गलत है या अकाउंट बंद है
• दस्तावेजों में गलत जानकारी दर्ज है

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

यदि आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो:

• pmkisan.gov.in पर जाएं
• e-KYC ऑप्शन चुनें
• OTP डालकर प्रक्रिया पूरी करें

यदि आधार मोबाइल से लिंक नहीं है, तो: नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं और फिंगरप्रिंट/फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC कराएं। वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग किसानों के लिए फेशियल रिकग्निशन विकल्प भी उपलब्ध है।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम

• वेबसाइट: pmkisan.gov.in
• Farmer Corner में जाएं
• Beneficiary List चुनें
• राज्य-जिला-ब्लॉक-गांव चुनें
• ‘Get Report’ पर क्लिक करें

नाम दिखने पर किस्त जारी होते ही पैसा खाते में आ जाएगा।

किस्त आने से पहले सुनिश्चित करें कि: e-KYC पूरी है, आधार बैंक खाते से लिंक है और बैंक डीटेल्स सही हैं।

इससे भुगतान में देरी नहीं होगी और 2,000 रुपये समय पर आपके खाते में पहुंच जाएंगे।

ख़बर को शेयर करें।