---Advertisement---

RSS के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, लॉन्च किया विशेष सिक्का और डाक टिकट

On: October 1, 2025 3:58 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। महानवमी के अवसर पर दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संघ का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करते हुए विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने संघ की सराहना करते हुए कहा कि “संघ खुद तपता है और दूसरों को भी तपाता है। संघ में सामान्य लोग मिलकर असामान्य काम करते हैं। शाखा मैदान एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से अहं (मैं) से वयम (हम सब) की यात्रा शुरू होती है। संघ में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ ‘मैं नहीं, हम’ की भावना प्रभावी होती है, जो राष्ट्र निर्माण की सबसे अहम कड़ी है।”

पीएम मोदी ने आरएसएस को “विश्व का सबसे बड़ा एनजीओ” करार देते हुए कहा कि पिछले 100 वर्षों में भारत ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन स्वयंसेवकों का उत्साह और कर्मठता निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रही है। उन्होंने संघ के मानवीय कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि चाहे कोई आपदा हो या बड़ी विभीषिका, संघ के स्वयंसेवक हर बार सेवा और सहयोग की भावना के साथ सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।

गौरतलब है कि आरएसएस की स्थापना वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा। हर वर्ष विजयादशमी के दिन संघ में शस्त्र पूजन किया जाता है और यही दिन संघ का स्थापना दिवस भी माना जाता है।

इस वर्ष आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने इसे और विशेष बना दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी