राष्ट्रिय

पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से हुए सम्मानित

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अली कबीर’ से नवाजा गया है। यह सम्मान कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने प्रदान किया। पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और कुवैत के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के कारण दिया गया है। पीएम मोदी को किसी देश की ओर से यह 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।

21 दिसंबर को पीएम मोदी कुवैत पहुंचे थे। पिछले 43 साल में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है। पीएम मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा भारत और खाड़ी देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावना है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।