---Advertisement---

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान, लोगों से भी की घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील

On: May 7, 2024 5:08 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सुबह-सुबह मतदान किया. पीएम गाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचे. यहां गृहमंत्री अमित शाह उनका इंतजार कर रहे थे. इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह ने कुछ मीटर तक सड़क पर पैदल यात्रा की और मतदान केंद्र पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने मतदान किया.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत वोटिंग 7 बजे शुरू हो चुकी है. सुबह ही 11 राज्यों के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में वोट डालने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके रिकॉर्ड नंबर में वोट करने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में मतदान के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की. उन्होंने अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी. उन्होंने कहा,’तीसरे चरण के लिए चुनाव चल रहा है. मैं लोगों से अपील करूंगा कि वो ज्यादा से ज्यादा मतदान करें. मतदान एक सामान्य दान नहीं है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now