July 26, 2026

पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन

Picsart_24-05-03_20-10-22-806.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इससे एक दिन पहले 13 मई को नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगे। यह भाजपा का भव्य शक्ति प्रदर्शन होगा।

वाराणसी में नरेंद्र मोदी का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय से है। वाराणसी लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा। वहीं, चार जून को परिणाम आएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ख़बर को शेयर करें।