July 26, 2026

अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, सोलर पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

image_editor_output_image1174907000-1742049498725.webp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले वर्ष श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए अगले महीने (अप्रैल) में श्रीलंका की यात्रा करेंगे। वर्ष 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका की यह चौथी यात्रा होगी।

कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने संसद में बजट आवंटन को लेकर हुई चर्चा पर एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया। श्रीलंका के विदेश मंत्री हेराथ ने कहा, ‘हमने अपने पड़ोसी देश भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं। हमारी पहली कूटनीतिक यात्रा भारत की थी, जहां हमने द्विपक्षीय सहयोग पर कई समझौते किए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल की शुरुआत में यहां आएंगे।’ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सामपुर सौर ऊर्जा स्टेशन के उद्घाटन के अलावा कई नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सरकारी विद्युत इकाई सीलोन विद्युत बोर्ड और भारत की एनटीपीसी ने 2023 में पूर्वी त्रिंकोमाली जिले के सामपुर शहर में 135 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने पर सहमति व्यक्त की थी।’

ख़बर को शेयर करें।