---Advertisement---

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 अप्रेंटिस पदों पर मौका, आवेदन कल से

On: February 7, 2026 8:39 PM
---Advertisement---

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 5,138 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, भर्ती से संबंधित लिखित परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।

कैटेगरी वाइज रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।

जनरल वर्ग: 2,383 पद
ईडब्ल्यूएस: 464 पद
ओबीसी: 1,110 पद
एससी: 887 पद
एसटी: 294 पद

आवेदन शुल्क

जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹944
सभी वर्गों की महिलाएं: ₹708
एससी / एसटी / PwBD उम्मीदवार: ₹236

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
डिग्री AICTE, UGC या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से होनी चाहिए। नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए यह भी जरूरी है कि 1 जनवरी 2026 तक उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुए 4 वर्ष से अधिक समय न हुआ हो।

उम्र सीमा


न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।जन्मतिथि के अनुसार उम्मीदवार की DOB 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी

एससी / एसटी: 5 वर्ष
ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर): 3 वर्ष
PwBD: 10 वर्ष

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि


चयनित उम्मीदवारों को कुल 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।


2 सप्ताह: बेसिक ट्रेनिंग
50 सप्ताह: ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग

लोकल लैंग्वेज की अनिवार्यता


जिस राज्य से उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्षता होना जरूरी है। लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगा।

चयन प्रक्रिया

PNB अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा


लिखित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
लोकल लैंग्वेज टेस्ट
मेडिकल परीक्षण
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
कुल समय: 60 मिनट
माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी दोनों

राज्यवार पदों की स्थिति

इस भर्ती में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 814 पद निकाले गए हैं।
इसके अलावा
पश्चिम बंगाल: 532 पद
पंजाब: 462 पद
दिल्ली: 417 पद
राजस्थान: 363 पद
हरियाणा: 348 पद
अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में पद उपलब्ध हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now