---Advertisement---

अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस की कार्रवाई, कई लीटर शराब नष्ट

On: February 22, 2026 7:16 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- नशा मुक्ति अभियान के तहत मुरी ओपी पुलिस ने सूचना के आधार पर मुरी आसपास क्षेत्रों के कई गांवों में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों को अभियान चलाकर ध्वस्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने कई लीटर अवैध शराब को अन्य सामान समेत नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने किसी भी शराब माफिया को गिरफ्तार नहीं कर सकी।चूंकि पुलिस को देखकर शराब माफिया फरार हो गए।इस संबंध में मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने कहा कि नशा का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि नशा के विरुद्ध यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा और शराब माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now