---Advertisement---

नववर्ष को लेकर श्री बंशीधर नगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

On: December 31, 2025 10:42 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। 1 जनवरी 2026 नववर्ष के आगमन को लेकर श्री बंशीधर नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा लोगों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। पिकनिक स्पॉट, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, बाजार क्षेत्र और प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नए साल के अवसर पर क्षेत्र में दिन के साथ साथ रात्रि में भी पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हुड़दंग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

पिकनिक स्पॉट और मंदिरों पर विशेष नजर

थाना प्रभारी ने बताया कि नववर्ष पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक स्पॉट और मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए इन स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।

उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, स्टंटबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि नववर्ष खुशी और उत्साह का पर्व है, लेकिन यह खुशी किसी के लिए परेशानी का कारण न बने, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आमजन से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ नववर्ष मनाएं। अफवाहों से बचें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले रवि प्रकाश, बंशीधर नगर के विकास और आवास योजनाओं पर हुई चर्चा

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता