---Advertisement---

जमशेदपुर:आजादनगर में हथियार लहराने वाले दहशतगर्दो को पुलिस ने दबोचा, कराया पैदल मार्च

On: April 3, 2026 7:19 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आजाद नगर थाना पुलिस ने मानगो की न्यू गणगोर स्वीट्स के पास पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को दबोचा।आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उनकी कमर में रस्सी बांधकर सड़क पर पैदल मार्च कराया, ताकि अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास पैदा हो सके।

इस संदर्भ में सिटी एसपी शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे गणगौर स्वीट्स के सामने मारपीट और हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने लोगों को डराने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक पर फरार हो गया।
घटना के बाद आज़ादनगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी पटमदा बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए 2 अप्रैल की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कपाली लिंक रोड (ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-15) से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी शेख सारिक ईमाम के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जबकि उसके साथी सलमान के पास से 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत नया कांड दर्ज किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now