झारखंड

जामताड़ा में हाईवे पर मिली सड़ी-गली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जामताड़ा: हाईवे 419 पर गोरायनाला और ढेकीपाड़ा के बीच आज एक सड़ी-गली अज्ञात लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश हाईवे किनारे एक गड्ढे में पड़ी हुई थी। बुधवार देर रात बिजली के खंभे में काम कर रहे कर्मियों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बरामद कर लिया है।  शव की हालत काफी खराब है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। 

पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि, “हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।  हमने आसपास के इलाकों में पूछताछ की है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।” इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द मृतक की पहचान करने और मामले का खुलासा करने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *